इन 6 नियमों को अपना लें, आसानी से कम कर पाएंगे वजन

इन 6 नियमों को अपना लें, आसानी से कम कर पाएंगे वजन

सेहतराग टीम

आज के समय में लोग पैसा कमाने के चक्कर में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग अक्सर तनाव झेल रहे हैं। इसकी वजह से वो ना तो सही से खाना खा पा रहे हैं और ना ही अच्छी नींद ही ले पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों का वजन लगातार बढ़ रहा है। यह अधिकतर लोगों की समस्या भी बनी हुई है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे अपना वजन घटाएं।

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

आपको बता दे कि तीस साल की उम्र तक लोग इतना पैसा कमाना चाहते है कि वो अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में तीस साल के बाद उनका शरीर फूलने लगता है। ऐसी स्थिति में लोग तीस के बाद कैसे अपना वजन कम करें ये सबसे बड़ा सवाल होता है। तो आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे तीस के बाद भी वजन कम हो सकता है।

हेल्दी डाइट लें

अधिकतर सुनने को मिलता है कि अगर वजन कम करना है तो खाना कम खाइए। ऐसे में कई लोग डाइटिंग करने लगते हैं जो उनकी सेहत को और खराब कर देते हैं। ऐसे में सबसे पहले अपने शरीर को समझने की जरूरत है। आपको अपना वजन कम करना है तो आपको न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेनी चाहिए और सीमित कौलोरी के साथ पोषक तत्वों वाले आहार का सेवन करना चाहिए।

मांसपेशियां मजबूत बनाएं

तीस साल के बाद देखा जाता है कि लोगों का शरीर कमजोर होने लगता है। ऐसे में उनके मांसपेशियों में भी कमजोरी आने लगती है। इसलिए ऐसे लोगों को अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है और ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही एक्सरसाइज भी करने चाहिए।

स्क्रीनिंग कराएं

पुराने स्वास्थ्य कमियों की वजह से कई बार वजन घटाने में कठिनाईयां आती है। ऐसे में पोषक तत्वों की कमी, हाइपरटेंशन, इंफेक्शन, हार्मोन असंतुलन और आटोइम्यून डिजीज के कारण मोटाबोलिज्म प्रभावित हो जाता है। इस वजह से वजन कम नहीं होता है। ऐसी स्थिति में लोगों को डॉक्टर का सहारा लेना चाहिए और स्क्रीनिंग कराना चाहिए।

सोडा और शुगर से बचें

तीस साल के बाद अधिकतर लोगों में डायबिटीज की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में शुगर का सेवन कम करना ही बेहतर उपाय है। वहीं उसके साथ सोड़ा से परहेज करना चाहिए। फिर वो चाहे सॉफ्ट ड्रिंक हो या डाइड सोडा। इन सब में कृत्रिम मिठास होती है, जो शुगर के जितना ही नुकसानदायक होते है। इसलिए अधिकतर हर्बल टी, स्मूदी और हेल्दी ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।

तनाव से दूर रहें

आधुनिक समय में तनाव एक सबसे बड़ी समस्या उभर कर सामने आ रही है। इससे जितना हो सके लोगो को बचना चाहिए। अपनी मानसिक सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए। तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन और योग करें। साथ ही फिजिकल हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान दें।

अच्छी नींद लें

वजन घटाने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के साथ ही पर्याप्त नींद भी जरूरी है। रात को सोने से पहले किसी गैजेट का यूज न करें और निगेटिव न सोचें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

 

इसे भी पढ़ें-

मानसिक तनाव से दूर रहना है तो करें ये काम, जल्द दिखेगा असर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।